खूनी दस्त आने पर
गीली शतावरी पीसकर दूध में मिला लीजिए, फिर कपड़े से छान कर या रस में घी मिलाकर पका लीजिए। खूनी दस्त आने पर इसका इस्तेमाल कीजिए, आराम मिलेगा।
शतावरी बहुत ही फायदेमंद पौधा है। इसे सामान्य दिनों में भी प्रयोग करने से कई प्रकार के सामान्य रोग भी नही होते हैं। सामान्य दिनों में प्रयोग करने के लिए, 4-5 मिनट पानी में उबालकर मिक्सर से फेंट दीजिए। इसे फ्रिज में रखिए और दो-दो चम्मच सुबह शाम प्रयोग कीजिए।